MP Rajyapal Trick | मध्यप्रदेश के राज्यपाल

Governor of MP

  • जिस तरह केंद्र सरकार में राष्ट्रपति का पद होता है, उसी तरह हमारे संविधान में राज्यों में राज्यपाल पद का प्रावधान किया गया है।
  • सम्बंधित अनुच्छेद: संविधान का भाग 6, अनुच्छेद 153 से 167
  • राज्यपाल, राज्य का संवैधानिक मुखिया होने के साथ साथ केंद्र सरकार का प्रतिनिधि भी होता है।
  • वैसे तो हर राज्य का एक राज्यपाल होता है, लेकिन एक राज्यपाल को कई राज्यों का राज्यपाल बनाया जा सकता है (7 वाँ संविधान संशोधन 1956)

राज्यपाल की नियुक्ति

  • (कनाडा की तरह) राज्यपाल, केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किया जाता है। लेकिन अमेरिका में राज्य का राज्यपाल सीधे जनता द्वारा चुना जाता है।
  •  हमारे संविधान में राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में 2 योग्यताओं का उल्लेख है: 
    • भारत का नागरिक 
    • 35 साल की उम्र 
  • परम्परा यह भी है कि इस पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति बाहरी होना चाहिये और नियुक्त होने वाला व्यक्ति के बारे में उस राज्य के मुख्यमंत्री से परामर्श लिया जाये।
  • राज्यपाल के पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को शपथ सम्बंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलवाते हैं।अगर मुख्य न्यायाधीश नहीं हैं तो उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश शपथ दिलवाते हैं।

पद की अवधि

  • वैसे राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष के लिए होता है, लेकिन वास्तव में वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपने पद पर बना रहता है। वह कभी भी राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र दे सकता है।

शक्तियाँ और कार्य

जैसे कि पहले बताया जा चुका है कि राज्यपाल और राष्ट्रपति समतुल्य पद हैं लेकिन इनकी शक्तियों में थोड़ा अंतर होता है। राज्यपाल के पास राष्ट्रपति की तरह कूटनीतिक, सैनिक और आपातकालीन शक्तियाँ नहीं होती।

राज्यपाल की शक्तियों और उनके कार्यों को मोटे तौर पर इस प्रकार विभाजित किया जा सकता है:

  1. कार्यकारी शक्तियाँ
  2. विधायी शक्तियाँ
  3. वित्तीय शक्तियाँ
  4. न्यायिक शक्तियाँ
governor of mp governor of madhya pradesh mp rajyapal madhya pradesh ke rajyapal mp ke rajyapal

ये भी पढ़ें: राज्यपाल का पद और संबंधित विवाद

ये भी पढ़ें: विशेष दर्जा प्राप्त राज्य क्या है और उन्हें कैसे याद रखा जाये

governor of mp governor of madhya pradesh mp rajyapal madhya pradesh ke rajyapal mp ke rajyapal

प्रातिक्रिया दे

Written by GKTricksIndia