भारत क़ी भूगर्भिक संरचना

geological structure of india geological structure of india upsc geological structure of india in hindi भारत की भूगर्भिक संरचना bharat ki bhugarbhik sanrachna

धरातल के नीचे पायी जाने वाली चट्टानों को भूगर्भिक संरचना कहा जाता है। पृथ्वी के ठंडा होने से अब तक 6 प्रकार की चट्टानों का निर्माण हुआ है। इनका निर्माण अलग-अलग समय काल हुआ है। भारत के अलग-अलग भाग में अलग-अलग प्रकार की चट्टानें पायी जाती हैं। इन सभी चट्टानों में अलग-अलग प्रकार की धातुएं पायी जाती है। भारत में पायी जाने वाली प्रमुख चट्टानों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. आर्कियन क्रम की चट्टानें
  2. धारवाड़ क्रम की चट्टानें
  3. कुडप्पा क्रम की चट्टानें
  4. विंध्यन क्रम की चट्टानें
  5. गोण्डवाना क्रम की चट्टानें
  6. दक्कन ट्रैप

 

1. आर्कियन क्रम की चट्टानें

  • ये चट्टानों पृथ्वी के ठंडा होने के बाद सबसे पहले बनी तथा ये सबसे पुरानी चट्टानें हैं। प्रायद्वीप भारत के 2/3 भाग में पायी जाती है। मुख्यतः कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार।
  • आर्कियन चट्टानें रवेदार होती है।
  • इन चट्टानों में जीवाश्म का अभाव होता है।
  • नीस, ग्रेनाइट, मार्बल, क्वार्टज, डोलोमाइट आदि आर्कियन क्रम की चट्टानों के प्रमुख उदाहरण हैं।
  • आर्कियन क्रम की चट्टानें का इतना रुपांतरण हुआ है कि वर्तमान समय में ये अपना वास्तविक रूप खो चुकी है।

 

2. धारवाड़ क्रम की चट्टानें

  • नामकरण कर्नाटक के धारवाड़ जिले के नाम पर। सबसे पहले यहीं पर खोजी गयी थी।
  • इनका निर्माण आर्कियन क्रम की चट्टानों के रुपांतरण से हुआ है।
  • प्रमुख रूप से कर्नाटक के 3 जिलों धारवाड़, बिल्लारी, शिमोगा में पायी जाती है।
  • आर्थिक रूप से सबसे समृद्ध चट्टानें हैं। भारत की सभी प्रमुख खनिज धातुएं जैसे लोहा, सोना, मैंगनीज, जस्ता, तांबा, टंगस्टन, क्रोमियम इसी क्रम की चट्टानों में पायी जाती हैं।
  • कर्नाटक की कोलार एवं हट्टी की खाने इसी के अंतर्गत आती है।

 

3. कुड़प्पा क्रम की चट्टानें

  • इनका नामकरण आंध्र प्रदेश के कुड़प्पा जिले से हुआ है।
  • इनका निर्माण धारवाड़ क्रम की चट्टानों के नदियों द्वारा एवं विभिन्न जल क्रियाओं से अपरदन के कारण हुआ है।
  • इसका प्रमुख क्षेत्र भी आंध्र प्रदेश ही है। इसके अलावा ये चट्टानें मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा महाराष्ट्र में भी पायी जाती हैं।
  • आर्थिक रूप से ये धारवाड़ चट्टानों जितनी तो समृद्ध नहीं है परन्तु इन चट्टानों में भी तांबा, निकिल, कोबाल्ट आदि

भारत की भूगर्भिक चट्टानों के नाम इस ट्रिक के माध्यम से याद रख सकते हैं:

geological structure of india geological structure of india upsc geological structure of india in hindi भारत की भूगर्भिक संरचना bharat ki bhugarbhik sanrachna

geological structure of india geological structure of india upsc geological structure of india in hindi भारत की भूगर्भिक संरचना bharat ki bhugarbhik sanrachna

प्रातिक्रिया दे

Written by Gauniyal Ankit