जहाँगीर के बारे में बिन्दुवार जानकारी

jahangir jahangirnama salim jahangir about jahangir jahangir upsc

jahangir jahangirnama salim jahangir about jahangir jahangir upsc

जहाँगीर(1605-1627), एक मुग़ल शासक था जो लगभग 22 वर्ष शासन किया।

  • जहाँगीर का जन्म जयपुर की राजकुमारी मरियम उज्जमानी के गर्भ से 30 अगस्त, 1569 ई. को हुआ था।
  • अकबर ने अपने पुत्र का नाम सलीम सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के नाम पर रखा था।
  • अकबर सलीम को प्यार से ‘शेखू बाबा’ पुकारता था ।
  • अब्दुल रहीम खानेखाना को सलीम का अतालिक (शिक्षक) नियुक्त किया गया था। वह फारसी, तुर्की एवं हिंदी भाषा का ज्ञाता था।
  • जहाँगीर अकबर के बड़े बेटे थे। सलीम अकबर की मृत्यु के पश्चात नूरुद्दीन मोहम्मद जहांगीर के उपनाम से मुग़ल बादशाह बने।
  • 24 अक्तूबर, 1605 ई. को सलीम “नूरुद्दीन मुहम्मद जहाँगीर बादशाह गाजी” के नाम से आगरा की गद्दी पर बैठा।
  • सलीम का पहला विवाह जयपुर (आमेर) के राजा भगवानदास की पुत्री तथा मानसिंह की बहन मानबाई से 13 फरवरी, 1585 ई. को हुआ था। सलीम ने ‘मानबाई’ को ‘शाह बेगम’ की उपाधि दी थी।
  • सलीम के सबसे बड़े पुत्र ‘खुसरो’ का जन्म शाह बेगम के गर्भ से हुआ। जिसने उसकी शराबखोरी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।
  • 1586 ई. में सलीम का दूसरा विवाह उदयसिंह की पुत्री जगत गोसाई जिसने से हुआ था, जिससे शाहजादा खुर्रम (शाहजहाँ) का जन्म हुआ।
  • जहाँगीर की तीसरी बेगम ‘साहिब-ए-जमाल’ से परवेज का जन्म हुआ था तथा उसके चौथे पुत्र ‘शहरयार’ का जन्म एक रखैल से हुआ था ।
  • जहाँगीर को न्याय की जंजीर (70 गज लम्बी, 60 घटियों) के लिये याद किया जाता है। यह ज़ंजीर सोने की बनी थी.
    जो आगरे के किले के शाहबुर्ज एवं यमुना तट पर स्थित पत्थर के खम्भे में लगवाई गई थी।
  • बदायूँनी के अनुसार सलीम ने 1591 ई. में अकबर को जहर देकर मारने का
    किया था।
  • जहाँगीर द्वारा शुरू की गई ‘तुजुक ए- जहाँगीरी” (jahangirnama) नामक आत्मकथा को पूरा करने का श्रेय मौतमिद खाँ को है।
  • जहाँगीर के सबसे बड़े पुत्र खुसरो ने 1606 ई. में अपने पिता के विरुद्ध विद्रोह कर दिया और जहांगीर की सेना के बीच युद्ध जलघर के निकट भैरावत नामक मैदान में हुआ।
  • खुसरों को सहायता देने के कारण जहाँगीर ने सिक्खों के 5वे गुरु अर्जुनदेव को फाँसी दिलवा दो।
  • अहमदनगर के वजीर मलिक अम्बर के विरुद्ध सफलता से खुश होकर जहाँगीर ने खुर्रम को शाहजहाँ को उपाधि प्रदान की थी।
  • 1622 ई. में कंधार मुगलों के हाथ से निकल गया। शाह अब्बास ने इस पर अधिकार कर लिया।
  • जहाँगीर ने ग्यासबेग को शाही दीवान बनाया एवं एतमाद-उद-दौला की उपाधि दी।
  • लाडली बेगम शेर अफगान एवं मेहरुन्तिमा की पुत्री थी, जिसकी शादी जहाँगीर के पुत्र शहरयार के साथ हुई थी।
  • सम्राट जहांगीर अपनी आत्मकथा ‘तुजुक-ए-जहाँगीरी’ में लिखते हैं कि गुलाब से इत्र निकलने की विधि नूरजहां बेगम की मां (अस्मत बेगम) ने आविष्कार किया था।
  • महावत खाँ ने झेलम नदी के तट पर 1626 ई. में जहाँगीर, नूरजहाँ एवं उसके भाई आसफ खाँ को बन्दी बना लिया था
  • जहाँगीर : “कोई भी चित्र चाहे वह किसी मृतक व्यक्ति या जीवित व्यक्ति द्वारा बनाया गया हो, मैं देखते ही तुरन्त बता सकता हूँ कि यह किस चित्रकार की कृति है। यदि किसी चेहरे पर आँख किसी एक चित्रकार ने, भौंह किसी और ने बनाई हो, तो भी यह जान लेता हूँ कि आँख किसने और भौंह किसने बनाई है।”
  • जहाँगीर के काल में मुगल चित्रकला चरमोत्कर्ष पर पहुँची। उसके काल को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है। उसी ने आगरा में चित्रणशाला की स्थापना आकारिजा के नेतृत्व में करवाया।
  • जहाँगीर के दरबार के प्रमुख चित्रकार थे – आकारिजा, अबुल हसन, मुहम्मद नासिर, मुहम्मद मुराद, उस्ताद मंसूर, विशनदास, मनोहर, गोवर्धन, फारुख बेग एवं दौलत | उस्ताद मंसूर एवं अबुल हसन की जहाँगीर ने क्रमश: नादिर-अल-उस्त्र एवं नादिर उल जमा की उपाधि दी।
  • 1626 ई. में नूरजहाँ बेगम द्वारा निर्मित एतमाद-उद-दौला का मकबरा मुगलकालीन प्रथम ऐसी इमारत है, जो पूर्णरूप से सफेद संगमरमर से बनी है। सर्वप्रथम इसी इमारत में पित्रादुरा नामक जड़ाऊ का काम किया गया।
  • अशोक के कौशाम्बी स्तम्भ (वर्तमान में प्रयाग) पर समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति तथा जहाँगीर का लेख उत्कीर्ण है।
  • जहाँगीर के दरबार में कैप्टन हॉकिन्स, सर टॉमस रो, विलियम फिंच एवं एडवर्ड टैरी यूरोपीय यात्री आए थे।
  • अफीम और शराब के जादा सेवन के कारण अंतिम दिनों में बीमार रहता था। जहाँगीर की मृत्यु (28 अक्तूबर, 1627 ई. को) भीमवार नामक स्थान पर हुई। उसके शव को शाहदरा (लाहौर) में रावी नदी के किनारे दफनाया गया। नूरजहाँ ने उसके मकबरे का निर्माण करवाया था।
jahangir jahangirnama salim jahangir about jahangir jahangir upsc

जहाँगीर के 12 आदेश:

  1. तमगा/तटकर (मीर बहरी) जैसे करों का अंत।
  2. शराब तथा नशीले पदार्थों के उत्पादन तथा बिक्री पर प्रतिबंध।
  3. अपराधियों को अमानुषिक दंड दिये जाने पर पाबंदी
  4. अमीरों में मध्य वैवाहिकों में पूर्व की अनुमति अनिवार्य
  5. किसी व्यापारी का गठर उसकी अनुमति के बिना न खोलने का आदेश
  6. मृत अमीरों की संपत्ति उसके उत्तराधिकारियों को देने का आदेश।
  7. राजकीय अधिकारियों को उस संपत्ति की देखभाल करने का आदेश जिसका कोई दावेदार नहीं हो।
  8. राजकीय मार्ग के क्षेत्र को आबाद करने का आदेश।
  9. रविवार तथा बृहस्पतिवार को पशुवध पर प्रतिबंध
  10. राज्य के खर्चे से बड़े नगरों में चिकित्सालय खोले जाने का आदेश।
  11. जेल में बंद सभी कैदियों की मुक्ति के आदेश
  12. राजमार्गों की सुरक्षा का दायित्व स्थानीय जागीरदारों को

jahangir jahangirnama salim jahangir about jahangir jahangir upsc

प्रातिक्रिया दे

Written by GKTricksIndia