सभी मुग़ल सम्राटों के नाम (क्रम से)

mughal emperor shah jahan jahangir bahadur shah zafar last mughal emperor

mughal emperor shah jahan jahangir bahadur shah zafar last mughal emperor

मध्यकालीन भारतीय इतिहास में मुगलों का आगमन एक नवीन युग का परिचायक था। यद्यपि भारत में मुगल वंश का संस्थापक बाबर विदेशी था और मंगोल तथा चंगेज खाँ जैसे आक्रमणकारियों का वंशज था, परंतु उसके और उसके वंशज द्वारा एक स्थिर एवं शांतिपूर्ण सत्ता स्थापित की गई तथा उसने लाखों लोगों पर उनकी मर्जी से शासन किया।

सन् 1404 ई. में तैमूरलंग की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी शाहरुख मिर्जा के काल में मंगोल साम्राज्य छिन्न-भिन्न हो गया। इस राजनीतिक शून्यता को भरने के लिये कई नए राज्यों की स्थापना ट्रांस-ऑक्सियाना के क्षेत्रों में हुई, जैसे उजवेक राज्य, सफवी राज्य और मुगल राज्य। मुगल राज्य की स्थापना उमर शेख मिज़ा के नेतृत्व में हुई जो फरगना नामक छोटे राज्य के शासक थे। सन् 1494 ई. में एक दुर्घटना में उमर शेख की मृत्यु हो गई। उसके बाद उसका पुत्र बाबर मात्र 12 वर्ष की आयु में ही फरगना का शासक बना। बाबर बड़ा महत्त्वाकांक्षी शासक था। वह फरगना में अपनी स्थिति सुदृढ़ करने के बाद तैमूर की राजधानी समरकन्द को भी जीतना चाहता था और 1496 ई. में समरकन्द पर अधिकार भी कर लिया, परन्तु इस क्रम में उससे फरगना भी हाथ से निकल गया।

उजबेक सरदार तथा सफवी वंश के द्वारा बार-बार पराजय ने बाबर को अपने पैतृक सिंहासन को प्राप्त करने के विचार को त्याग कर भारत में अपना भाग्य आजमाने के लिये विवश कर दिया। इसी क्रम में बाबर ने सन् 1504 ई. में काबुल पर अधिकार कर लिया तथा 1507 ई. में पहली बार मिर्ज़ा की जगह पादशाह की उपाधि धारण की। बाबर ने जिस समय भारत पर आक्रमण किया, उस समय भारत में बंगाल, मालवा, गुजरात, सिंध, कश्मीर, मेवाड़, खानदेश, विजयनगर, बहमनी की रियासतें एवं दिल्ली स्वतंत्र राज्य थे।

mughal emperor shah jahan jahangir bahadur shah zafar last mughal emperor

mughal emperor shah jahan jahangir bahadur shah zafar last mughal emperor

प्रातिक्रिया दे

Written by GKTricksIndia