विज्ञान से सम्बन्धी कई टॉपिक्स को याद रखना काफ़ी कठिन होता है, लिहाज़ा इन्हें GK Tricks Science की मदद से आसानी से याद रखा जा सकता है | Science GK Tricks in Hindi
GK Tricks Science
GK Tricks Science क्या है
Science की पढ़ाई के दौरान बहुत सारे तथ्यों को याद रखना पड़ता है। इस प्रतियोगी वातावरण में सिलेबस से जुड़े इन टॉपिक्स और तथ्यों को जल्द से जल्द दिमाग़ में याद करने का दबाव भी बढ़ जाता है।
अक्सर हम स्टूडेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि पढ़ाई से जुड़े इन Science Theory और फ़ैक्ट्स को आसानी से और लम्बे समय तक कैसे याद रखें ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी से अच्छी रैंक ला सकें।
इसके लिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि हमारा दिमाग़ (Human Brain) किसी चीज़ को याद रखने में कैसे काम करता है।
वास्तव में हमारा दिमाग हजारों-लाखों नर्व-सेल्स से बना बहुत ही जटिल अंग है।
हमारे दिमाग के अन्दर बचपन से ले कर अब तक की अनगिनत जानकारियाँ इकठ्ठी हैं. जानकारियां तो हैं…लेकिन सभी जानकारियाँ बेतरतीब(randomly) ढंग से फ़ैली हुई हैं।
जो जानकारियाँ(यादें) व्यवस्थित (systematic) हैं वही हमें अच्छी तरह से और लम्बे समय तक याद रहती हैं. यहाँ पर व्यवस्थित(systematic) जानकारियों से मतलब है जो एक दूसरे से जुड़ी(connected) हो।
इस प्रकार, Science GK Trick वो तरीका है जिससे आप किसी भी तथ्य को लम्बे समय तक आसानी से याद कर सकते हैं।
यहाँ पर आप इसी तरह की बहुत सारी GK Trick Science आप सीख सकते हैं और इन Science GK Tricks in Hindi के माध्यम से विज्ञान के टॉपिक्स को अच्छी तरह से याद रख सकते हैं।

GK Trick Science इन परीक्षाओं के लिए है महत्वपूर्ण
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, PSC, SSC के सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन के पेपर में, विज्ञान सम्बन्धी प्रश्न भी पूछे जाते हैं।